ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

जौनपुर में धूमधाम से मना दीपावली का पर्व, बाजार में दिखी रौनक

जौनपुर: दीपावली के पर्व पर जौनपुर में जमकर आतिशबाजी हुई।रोशनी और खुशहाली के प्रतीक का पर्व सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ जौनपुर में मनाया गया। शाम होते-होते पटाखों की गूंज, दीए की रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों की लाइट से पूरा शहर जगमगा उठा। दीपावली के त्यौहार पर भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली।मुहूर्त के अनुरूप लक्ष्मी और गणेश की पूजा की गई।देर रात तक हुई आतिशबाज़ीदीपावली पर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को फूल माला और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। दुकानदार भी अपनी दुकानों की सफाई में जुटे दिखाई दिए। शाम को मुहूर्त के अनुसार लक्ष्मी और गणेश की पूजा भी हुई। कई जगहों पर लोगों ने हवन पूजन किया। मिठाइयों और पटाखों की दुकानों पर दिन भर भी नजर आई। शाम को शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक जारी रही।महिलाओं में दीपावली के पर्व पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली से सजावट की।बनाई गई रंगोलीदीपावली पर मंदिर से लेकर घरों की दहलीज और तिजोरी तक मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी में महिलाएं जुटी रही। शाम को मुहूर्त के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा भी की गई। महिलाओं ने बताया कि रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। घर की दहलीज, मुख्य द्वार पर पूजा घर में यह रंगोली बनाई गई।बड़ी संख्या में लोगों ने हॉट एयर बैलून हवा में छोड़े।फूलों की रही डिमांडग्रामीण इलाकों में खेत खलियान में दिए जलाकर प्रार्थना की गई। त्यौहार के दिन बाजार में फूलों के खरीदारों की भीड़ रही। ग्राहकों की पहली पसंद गेंदा का फूल रहा। वही कमल और गुलाब के फूल की भी डिमांड मार्केट में थी। लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजा रखा था

Related Articles

Back to top button