ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

करीब 1 लाख का माल जला, नगद रुपए भी हुए खाक; जलता हुआ पटाखा अंदर गिरने से हादसा

जांजगीर-चांपा: पटाखे की दुकान में लगी आग।जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में लगे पटाखे की दुकान में दिवाली की रात आग लग गई। जिससे दुकान में रखे सभी पटाखे फूटने लगे। दुकान नंबर 39 में ये आग लग गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लग जाने से उसका बहुत नुकसान हुआ है।ये पटाखा दुकान जांजगीर के रहने वाले अजीत पटेल की है। उन्होंने बताया कि सोमवार दिवाली की रात को उनके दुकान के सामने कुछ युवक पटाखे फोड़ रहे थे। इसी में से एक जलते हुए पटाखे का कुछ हिस्सा उड़कर दुकान के अंदर पहुंच गया और आग लग गई। दुकानदार ने कहा कि उन्हें करीब 75 हजार से एक लाख तक के माल का नुकसान हुआ है। वहीं दुकान में रखे 500, 100, 200 और 10 रुपए के नोट भी जल गए हैं।दुकान में रखा कैश भी जला।दुकान नंबर 39 के आसपास कई दुकानदारों ने पटाखों की दुकान लगाई थी, आग देखकर वे सभी डर गए। तुरंत सभी ने अपने-अपने दुकान से पटाखे निकाले। फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई। हाई स्कूल मैदान में पटाखों की 52 दुकानें लगाई गई थीं। ऐसे में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पटाखा दुकान में लगी आग पर काबू पाया। जिस समय आग लगी, उस समय कई ग्राहक भी वहां खड़े थे, उनकी जान बाल-बाल बच गई।

Related Articles

Back to top button