ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कुटीर के पैसों के विवाद में लाठी से पीटकर मारा, शव गड्‌ढे में छिपा दिया था

सागर: बंडा पुलिस थाना।सागर में बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर में पैसों के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव गांव के पास एक गड्‌ढे में छिपा दिया था। शव मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान हत्या की पुष्टि हुई। बंडा पुलिस के अनुसार दलपतपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र केशर अहिरवार का शव गांव में एक गड्‌ढे में मिला था। शरीर पर चोटों के निशान थे।मामले में शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मर्ग कायम कर जांच में लिया। मर्ग जांच में पता चला कि मृतक का अपने बड़े भाई आरोपी घासीराम अहिरवार उम्र 45 साल से कुटीर के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। साक्ष्य मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की। पूछताछ में हत्या की बात सामने अाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी घासीराम के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button