ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुरैना सामाजिक सौहार्द को हर हाल में कायम रखेंगे :- अखिल महेश्वरी (राजू) अध्यक्ष नगर परिषद जौरा

सामाजिक सौहार्द को हर हाल में कायम रखेंगे :- अखिल महेश्वरी (राजू) अध्यक्ष नगर परिषद जौरा पुलिस व अध्यक्ष राजू महेश्वरी के संयुक्त प्रयास से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने से बचा। ------------------------------------------------------------------ ( दिनेश सिकरवार) जौरा -मुरेना , विगत दिवस दरम्यान रात्रि जौरा बस स्टैंड के अंदर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक शरारती तत्व ने खंडित कर विराजमान मूर्ति के प्लेटफार्म को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जैसे ही इसकी जानकारी जौरा नगर परिषद के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी (राजू भैया) को मिली उन्होंने तत्काल संवेदनशीलता के साथ नगर परिषद के इंजीनियर श्री ऋषिकेश त्यागी के सहित आवश्यक प्रशासनिक अमले को अविलंब बुलाया तथा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति जिस प्लेटफार्म पर खड़ी है उस क्षतिग्रस्त प्लेटफार्म को दुरुस्त कराया इस हेतु आवश्यकता पडंने पर अध्यक्ष राजू महेश्वरी ने अपने घर से कोटा स्टोन भी मँगवाया जिसका उपयोग क्षतिग्रस्त स्थल हेतु किया गया। उनके साथ पुलिस प्रशासन जौरा ने भी सामाजिक सौहार्द व समरसता बनी रहे इस हेतु लोगों से अच्छे संवेदनशीलता के साथ बातचीत की तथा कहा कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त घटना के बारें में नगर परिषद अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने कहा कि हो सकता है कि असामाजिक शरारती तत्वों द्वारा त्यौहार के अवसर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का असफल प्रयास किया है उन्होंने कहा कि हम हर हालत में जौरा क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द कायम रखेंगे। अब हम बाबा साहब की मूर्ति व बस स्टेंड पर और भी अतिरिक्त लाइट व्यवस्था के साथ साथ सी. सी. टी. वी. कैमरे आदि व्यवस्थाओं के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। सारी व्यवस्था चाक चौबंद की जाएंगी। आक्रोशित लोगों ने उन्हें ज्ञापन पत्र भी सौंपा उन्होंने आक्रोशित लोगों को धैर्य व संयम बरतने की सहृदय अपील की लोगों ने पुलिस प्रशासन व अखिल महेश्वरी की संवेदनशीलता और तत्परतापूर्वक की गई कार्यवाही की भरपूर प्रशंसा की। परिषद अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने कहा कि असामाजिक लोगों के मंसूबे कभी भी सफल नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button