ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर, 2300 करोड़ की संपत्ति , कौन होगा सलमान खान की संपत्ति का वारिस?

सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री की उन हस्तियों में से एक हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती हैं। वह आज देश के टॉप पेड एक्टर्स में भी शुमार हैं। कथित तौर पर, सलमान खान 2016 में सुल्तान फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की फीस लेने वाले पहले भारतीय स्टार थे। 2017 में आई ‘टाइगर ज़िंदा है’ के लिए उन्होंने लगभग 130 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इतना ही नहीं आज अभिनेता 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

कौन होगा 2300 संपत्ति का मालिक?इतनी सफलता और प्रसिद्धि के बाद भी सलमान खान शादी नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि सलमान खान के करोड़ो रुपये की संपत्ति का मालिक कौन होगा? बता दें कि इस सवाल का जवाब खुद सलमान खान ने एक साक्षात्कार के दौरान दिया था। सलमान खान ने कहा था कि ‘मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी संपत्ति पर ट्रस्ट का हक होगा। यदि शादी करता हूं, तो आधी संपत्ति ट्रस्ट को दान दे दी जाएगी। यदि शादी नहीं करता हूं, तो मेरी पूरी संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।’

हर फिल्म से कमाते हैं करोड़ों

सलमान खान ऐसे एक्टर हैं जो बीते 34 साल से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं. कभी रोमांस तो कभी एक्शन हर अंदाज से लोगों के दिलों को जीत लेने वाले सलमान की कमाई भी काफी मोटी है. सलमान की तकरीबन हर फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली होती है. इसलिए वह देश के सबसे पैसे वाले एक्टर्स में भी शामिल हैं.

इन फिल्मों में आएंगे नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे. आने वाले दिनों में 3 फिल्मों में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘टाइगर 3’ और ‘किक 2’ में नजर आएंगे. फिल्म ‘टाइगर 3’ में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी, वहीं ‘किक 2’ में जैकलीन फर्नांडीज को कास्ट किया गया है.

Salman Khan बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर है जिन्हे प्रेम में सिर्फ असफलताएं मिली है. बॉलीवुड की क्वीन ऐश्वर्या रॉय, कैटरीना कैफ समेत कई एक्ट्रेस को सलमान खान ने डेट किया. बवजूद इसके सलमान खान अकेले ही जीवन बिता रहे है. एक्टर हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी नजर आये थे. कई बार ये भी अफवाह उडी की जैकलीन सलमान खान के घर में कई हफ्तों से रह रही है, खैर सलमान खान की तरफ से कोई भी एक्ट्रेस से रिश्ता कबूल नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button