ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

जेएनवीयू हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राठौड़ का किया स्वागत

जेएनवीयू हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राठौड़ का किया स्वागत अशोक चौधरी, जोधपुर लोक साहित्य के मर्मज्ञ प्रो. महीपाल सिंह राठौड़ के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष बनने पर शोधार्थियों द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रो. राठौड़ ने लगन एवं परिश्रम के साथ शोध कार्य करने के लिए शोधार्थियों को उत्साहित किया । मेहनत व ईमानदारी को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रो राठौड़ ने कहा कि उच्च शिक्षा में अपना कैरियर बनाने के लिए हमें कॉपी पेस्ट से बचते हुए मौलिकता के साथ काम करना होगा। साथ ही विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों में भी सहभागी बनना होगा। उन्होंने रेख्ता फाउंडेशन की ओर से 29 और 30 अक्टूबर को होने वाले अंजस राजस्थानी महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। साथ ही प्रो श्रवण कुमार मीणा के सिंडिकेट सदस्य नियुक्त होने पर शोधार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर हिंदी विभाग के शोधार्थी कुंदन कंवर, चन्द्रभान विश्नोई, चैन सिंह राजपुरोहित, अरुण राजपुरोहित, श्रीराम चौधरी, मनोहर कंवर, श्रवण कुमार, दिनेश बाड़ोला, सुरेश डारा, भरत सिंह, प्रदीप चारण, भीखाराम शर्मा, प्रेम भाटिया, राकेश रामावत, निखिलेश सोनी, मस्तराम मीणा व गणपत सिंह सोमेसरा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button