ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

महिलाओं ने महुआ का केक बनाया, कुलपति ने काटा, रायपुर में अंतरराष्ट्रीय कृषि मेला में दंतेवाड़ा के उत्पादों की रही धूम

दंतेवाड़ा: केक काटते अफसर।CG में बस्तर के वनोपज महुआ से सिर्फ शराब ही नहीं बल्कि अब खाद्य पदार्थ बनाने के भी नए- नए प्रयोग हो रहे हैं। दंतेवाड़ा के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने महुआ पाउडर से केक बनाने की शुरुआत की है। रायपुर में आयोजित 5 दिनों के अंतरराष्ट्रीय कृषि मड़ई में महुआ से बना केक इंदिरा गांधी कृषि विज्ञान केंद्र के कुलपति ने काटा। इस मड़ई में पहुंचने वाले रायपुर वासियों को भी यह खूब भाया। इसके लिए जिले की जनकर तारीफ भी की गई।दरअसल, रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और फार्मटेक एशिया के संयुक्त रूप से 5 दिवसीय एग्री कार्नीवाल (कृषि मड़ई) का सफल आयोजन किया गया। एग्री कार्नीवाल में कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में 5 स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तकनीकी प्रादर्श लगाए और स्व-निर्मित उत्पादों की विक्रय प्रदर्शनी भी लगाई।रायपुर में अंतरराष्ट्रीय कृषि मड़ई कार्यक्रम हुआ।एग्री कार्नीवाल में महिला आजीविका परिसर झोड़ियाबाड़म, महिला उत्थान स्व-सहायता समूह मासोडी, इंदिरावती स्व-सहायता समूह कासोली, सांई बाबा स्व-सहायता समूह हारम की महिलाओं ने भाग लिया। मड़ई में प्रदर्शित उत्पादों में चांवल के किस्म जावाफुल, बादशाहभोग एवं नवसिंगो की मांग रही। अकाष्ठीय और लघु वनोपज के स्टाॅल में दंतेवाड़ा की महिलाओं ने प्रदर्शित महुआ का लड्डू और महुआ का केक, तिखुर का लड्डू एवं तिखुर का केक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Related Articles

Back to top button