ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

कोर्ट में पेशा होगा माफिया अतीक अहमद

लखनऊ | प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजू पाल की हत्या प्रयागराज में की गई थी।माफिया अतीक अहमद विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर आरोप तय होने हैं।अतीक को कल रात ही लखनऊ लाया गया है। वह गुजरात के साबरमती जेल में बंद था। राजू पाल बसपा विधायक थे जिनकी प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। मामले की पेशी सीबीआई एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट में होगी।इसके पहले शनिवार को माफिया की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई अतीक की गोमतीनगर के विजयंत खंड में 3500 वर्ग फीट की चार करोड़ की आवासीय और बीबीडी के भैसौरा स्थित 30 करोड़ की दो प्रॉपर्टी पर हुई।कार्यवाही प्रयागराज और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से की। फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक की अब तक एक हजार करोड़ की संपत्ति प्रयागराज पुलिस जब्त कर चुकी है।इसी क्रम में 14 सितंबर को राजधानी के फैजुल्लागंज की इंद्रापुरी कॉलोनी में भी आठ करोड़ के बंगले को कुर्क किया गया था। साथ ही उसके करीबी का अवैध निर्माण एलडीए ने ढहाया था।

Related Articles

Back to top button