ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

Urfi Javed के इस दीवाने का अतरंगी अंदाज देख चकराया लोगों का माथा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!

Urfi Javed जो कि अपने अलग अतरंगी फैशन की वजह से जानी जाती हैं, आए दिन वो अपने नए फैशन की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में वो शर्ट चिपकाकर नजर आई थीं। Urfi Javed के इस लुक को लोगों ने काफी ट्रोल किया था। लेकिन उन्हें इन सब चीजों से लगता है कोई फर्क नहीं पड़ता और अब उन्होंने अपने नए लुक की तैयारी कर ली है। जी हां, उर्फी ने अपने आने वाले लुक के लिए लोगों को एक हिंट दिया है, जिसके बाद अब फैंस अब उनके नए आउटफिट का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

Urfi Javed को पसंद आया आइडियाUrfi Javed अक्सर अपने नए लुक्स से लोगों को हैरान करती हुई नजर आती है। वो कभी कांच से बनी ड्रेस, तो कभी फोटो से बनी ड्रेस पहने हुए दिखाई देती है, जिसके बाद उनका सोशल मीडिया जमकर ट्रोल भी होती है। लेकिन एक ऐसा लुक है जिसने उर्फी जावदे को भी हैरान कर दिया है। उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। इसमें एक लड़का नजर आ रहा है, जो बिस्कुट से बना मांग टीका और हार पहने हुए नजर आ रहा है। इस लुक को देखने के बाद Urfi Javed ने कहा, ये आइडिया मुझे कैसे नहीं आया! उर्फी जावेद की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि वो भी जल्द ऐसा कुछ कर सकती है।

अभी तक Urfi Javed बेहद अजीब-अजीब ड्रेस में नजर आ चुकी है। वो कभी अपने बदन पर फूल चिपका लेती है, तो कभी चांदी का वर्क लगाकर लोगों के सामने आ जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आ चुकी है और इसी शो के बाद से ही उन्हें लोग जानने लगे। उर्फी ने भी इसका फायदा उठाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा।

Related Articles

Back to top button