ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

CCTV फुटेज के बाद भी नहीं पकड़े जा सके चोर

सीहोर: दीवाली के ठीक पहले हल्की ठंड का मौसम शुरू होते ही जिले में चोरी होना शुरू हो गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी चोर नहीं पकड़े जा सके। उल्लेखनीय है कि जिले के इछावर थाना अंतर्गत 2 दिन पहले चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर जमकर धावा बोल दिया था और और दुकान की शटर के सेंट्रल लॉक सहित दोनों तालों को तोड़कर अंदर घुस कर 5 लाख के सामान चुराया था।जानकारी के अनुसार सीसीटीवी में कैद चोरों संख्या संख्या लगभग 6 दिखाई दे रही है। जो सुबह करीब साढ़े चार बजे एक बड़े चार पहिया वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले एक छोटी लोहे की छड़ से सेंट्रल लॉक और तालों को तोड़कर शटर उठाने का प्रयास किया। जिसमें वह असफल रहे। चोरों ने एक बड़ी लोहे की सब्बल को सेंट्रल लॉक में फंसा कर एक साथ शटर उठाया। जिससे सेंटर लॉक सहित दोनों ताले टूट गए और चोर शटर ऊपर कर दुकान में घुस गए। जिसके चलते चोरों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के पास में रहने वाली एक महिला ने भी इन चोरों को देखा। इछावर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button