ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

Guinness Book of World Records ने घोषित किया ‘Monday को सप्ताह का सबसे खराब दिन’, जानिए आखिर ऐसा क्यो?

Guinness Book of World Records ने आधिकारिक तौर पर सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन घोषित कर दिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि हम आधिकारिक तौर पर सोमवार को सप्ताह के सबसे खराब दिन का रिकॉर्ड दे रहे हैं। इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोग असमंजस में पड़ गए और सोचने लगे आखिर ऐसा क्यो?

Guinness Book of World Records ने बताया कि असल में सोमवार का नंबर शनिवार और रविवार के बाद आता है मतलब दो छुट्टियों के बाद आता है। इस दिन लोग दफ्तर या अन्य काम की जगहों पर जाने में आलस्य महसूस करते हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर लोग लिख भी देते हैं कि सोमवार को काम का बहुत लोड रहेगा। आज काम का बहुत दबाव रहने वाला है। इसी को ध्यान में रखकर गिनीज बुक ने ऐसा लिखा दिया। गिनीज बुक के अनुसार बहुत कम लोगों की छुट्टी सोमवार को होती है तो ऐसे में अधिकांश लोग सोमवार को काम निपटाना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर ने लिए मजेइस ट्वीट को अभी तक चार लाख से ज्यादा लोगों से लाइक्स और 75 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसकी घोषणा करने में आपका काफी समय लग गया’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसलिए मैं सोमवार को ही छुट्टी ले लेता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप सही कह रहे हैं क्योंकि दो दिन आराम के बाद काम पर लौटने में आलस्य महसूस होती है।

Related Articles

Back to top button