ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
व्यापार

शेयर बाजार में सेंसेक्स 59000 और निफ्टी 17450 के पार

शेयर बाजार की शुरुआत आज बेहद मजबूत रही। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 333 अंकों की तेजी के साथ 58744 के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 126 अंक चढ़कर 17438 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 606 अंकों की छलांग लगाकर 59,017.59 के स्तर पर पहुंच गया तो वहीं, निफ्टी 17,493 तक पहुंचा था।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर लगभग सभी स्टॉक्स हरे निशान पर थे। सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 58900 के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 152 अंकों की तेजी के साथ 17464 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और हिन्डाल्को जैसे स्टॉक थे तो टॉप लूजर में केवल कोल इंडिया।वॉल स्ट्रीट का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस सोमवार को 550 अंक यानी 1.86 पर्सेंट की तेजी के साथ 30185 के स्तर पर बंद हुआ था। अमेरिकी शेयर बाजार का एक अन्य सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट भी 3.43 पर्सेंट या 354 अंकों की उछाल के साथ 10675 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी में लिवाली के चलते 2.65 पर्सेंट की या 94 अंकों की तेजी के साथ 3677 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

Related Articles

Back to top button