ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

बाथरूम से मिला शव, सुसाइड नोट बरामद; परिजन बोले- कई दिनों से था तनाव में

राठ (हमीरपुर): राठ कस्बा के मुगलपुरा इलाके में पत्नी से परेशान होकर पति ने खुदकुशी कर ली है। युवक का शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। बाथरूम से ही एक सुसाइड लेटर भी मिला, जिसमें उसने पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी की बात कही है।परिजनों ने भी पति-पत्नी के विवाद को ही आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट कब्जे में लिया गया है। उसके आधार पर जांच की जा रही है।दशहरा पर घर आया था अंकित सोनीमामला राठ कस्बा के मुगलपुरा इलाके का है। (31) अंकित कुमार का शव आज सुबह बाथरूम से मिला। मां मीरा देवी ने बताया, ” अंकित बेंगलुरू में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दशहरा के लिए वह घर आया था। दीवाली के बाद फिर से चला जाता, लेकिन वह हमेशा के लिए चला गया। आज सुबह 9 बजे तक वह जगा नहीं था। जब बाथरूम में चेक किया तो देखा वह फंदे से लटका पड़ा है।”बाथरूम में जंगले के पास से मिला सुसाइड नोटअंकित के छोटे भाई कपिल ने बताया, “बाथरूम में से जंगले के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें भाई ने पत्नी को ही खुदकुशी का कारण बताया है। अंकित की शादी डेढ़ वर्ष पहले मध्य प्रदेश के राजनगर कस्बे की निवासी रागिनी के साथ हुई थी। आए दिन दोनों में विवाद होता था। दोनों ही झगड़ा करते रहते थे। इस वजह से भाई ने खुदकुशी की है।”पत्नी की वजह से मानसिक तनाव में था अंकितपरिजनों का कहना है कि पत्नी की वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था। हालांकि इस मामले में पत्नी रागिनी ने कुछ नहीं कहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं, कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कमल ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने पत्नी को कारण ठहराया है। हालांकि मुख्य कारण क्या है, यह पता लगाया जा रहा है। हाल ही में कोई झगड़ा विवाद सामने नहीं आया है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button