ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सूअर उठाकर भाग रहा था, रहवासियों ने पार्षद को दी सूचना; प्राथमिक उपचार के बाद बुरहानपुर रेफर

बुरहानपुर (म.प्र.): नेपानगर के वार्ड क्रमांक 3 गिट्टी खदान एरिया में सोमवार सुबह कचरे के ढेर में एक दिन का नवजात शिशु मिला। शिशु को सूअर उठाकर भाग रहा था तभी शोर की आवाज सुनकर क्षेत्र की की महिलाओं ने पार्षद को फोन करके सूचना दी।पुलिस की मदद से बच्चे को सुरक्षित नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से शिशु को प्राथमिक उपचार के बाद बुरहानपुर एनआरसी केंद्र में रेफर कर दिया गया।108 एंबुलेंस से टीम बुरहानपुर ले गईवार्ड पार्षद शांताराम ठाकरे ने बताया-मेरे वार्ड क्रमांक 3 में एक कचरे के ढेर पर नवजात शिशु पड़ा था। कुछ महिलाओं ने देखा। उसके रोने की आवाज सुनी। वार्डवासियों ने मुझे सूचना दी। तब पुलिस की मदद से नवजात शिशु को नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।यहां से उसे कुछ देर एनआरसी केंद्र में रखा गया। यहां से बुरहानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस से चाइल्ड केयर की टीम बुरहानपुर लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि नवजात एक दिन का बालक है।

Related Articles

Back to top button