ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
गुजरात

गुजरात में कल आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  पीएमजेएवाई-एमए (PMJAY-MA) योजना तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस स्कीम के तहत सरकार देश के गरीब वर्ग को फ्री इलाज प्रदान करती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार हर लाभार्थी को एक आयुष्मान कार्ड जारी करती हैं।

क्या है ये योजना?
दरअसल, इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। बस इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

ऐसे चेक करें पात्रता:-
स्टेप 1
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है।

स्टेप 2
फिर यहां पर आपको ‘Am I Eligible’ के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।

स्टेप 3
अब आपको यहां पर दो ऑप्शन मिलेंगे। जहां पहले में अपना राज्य चुनना है और दूसरे में मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नबंर दर्ज करके सर्च करना है। इसके बाद आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी।

Related Articles

Back to top button