ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

मैक्सिको में शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 लोगों की मौत

मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो के एक बार में हथियारबंद शख्स ने रविवार 16 अक्तूबर को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बीएनओ न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि बंदूकधारियों ने ग्युरेरो राज्य के सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें शहर के मेयर सहित 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना को लेकर मैक्सिको के एक पत्रकार जैकब मोराल्स ने भी ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है, जिनमें 12 साल के बच्चे की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि ग्युरेरो वायोलेंसिया का भीतरी इलाका है, जहां इस वक्त मेले की तैयारियां चल रही हैं। ग्युरेरो के गवर्नर इवेलिन पिनेडिया ने मेयर कॉनराडो मेनडोजा अलमेडा की हत्या और इस घटना पर दुख जताया। बता दें कि मैक्सिको में गोलीबारी की घटनाएं लगातार अंजाम दी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button