ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, संगठन को मजबूत करें, ओवैसी की पार्टी को भाजपा की B टीम

बुरहानपुर: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शनिवार शाम बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष व अधिवक्ता अलीम शेख शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता, पदाधिकारियों से कहा- कांग्रेस संगठन यहां काफी मजबूत है, लेकिन इसे और मजबूत करें। नवंबर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से होकर गुजरने वाली है उसका भव्य स्वागत जिले में हो। इस तैयारी में सभी जुट जाएं।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, अल्पसंख्यक विभाग जिला प्रभारी जाकिर पठान खरगोन, ब्लॉक अध्यक्ष इस्माईल अंसारी, नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव, अकील औलिया, उबैद शेख, अजय बालापुरकर, कांग्रेस पार्षद सहित अन्य मौजूद थे। संचालन पार्षद फहीम हाशमी ने किया। सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने माना।AIMIM पर साधा निशानाअल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष शेख अलीम ने AIMIM को लेकर कहा- कि असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी अल्पसंख्यकों की नहीं भाजपा की हितैषी है। यह बात हमें अल्पसंख्यकों को समझाना होगी। कांग्रेस के साथ उन्हें जोड़ना होगा। महापौर चुनाव में छोटी सी भूल से हारे हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से करना है ताकि पार्टी को मजबूत कर सकें। ओवैसी की पार्टी पूरे देश में भाजपा की बी-टीम के लिए काम कर रही है। जहां भी अल्पसंख्यक वर्ग निर्णायक है वहां पार्टी अपना प्रभाव बढ़ाकर कांग्रेस को कमजोर कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बात का ध्यान रखना है। अल्पसंख्यक वर्ग को पार्टी से जोड़कर जनाधार बढ़ाना है।

Related Articles

Back to top button