ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

ट्रक में लगी आग, फ्लिपकार्ट कंपनी का लाखों का सामान जला, घंटो जाम रहा हाईवे

फतेहपुर: फतेहपुर में अनियंत्रित ट्रक पलटने से उसमें आग लग गई।फतेहपुर में कानपुर प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक का स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर पलट गया और उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने तक ट्रक और फ्लिपकार्ट कंपनी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।हालांकि, ट्रक के पलटने ही चालक कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको पहुंची पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक हाईवे पर स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया।फतेहपुर में अनियंत्रित ट्रक पलटने से उसमें आग लग गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेडचालक ने खुद कर जान बचाई लेकिन इसी बीच सड़क पर ट्रक पलटने से निकली चिंगारी से आग गई और देखते ही देखते ट्रक ने भीषण आग पकड़ लिया। राहगीरों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को नजदीकी पीएचसी में भर्ती कराया और कानपुर प्रयागराज हाईवे का ट्रैफिक रोककर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी।चालक को अस्पताल में कराया गया भर्तीमौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक ट्रक और सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने से करीब घंटो हाईवे जाम रहा। थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे हाईवे पर कंटेनर ट्रक पलटने से उसमें आग लगने से ट्रक व सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button