ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

भाजपा नेता बोले- कट्टर इमानदार सरकार अपने भ्रष्ट विधायकों के खिलाफ करे कार्रवाई

जालंधर: जालंधर के श्रीराम चौक पर भगवंत मान का पुतला रखकर प्रदर्शन करते भाजपा नेताभारतीय जनता पार्टी की जालंधर शहरी इकाई ने आज प्रदेश की आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जहां प्रदर्शन किया वहीं पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला भी फूंका। भाजपा नेता आज नगर निगम ऑफिस के बाहर श्री राम चौक पर इकट्ठा हुए थे। भाजपा के नेताओं ने कहा कि आम आदमी की कट्टर ईमानदार सरकार में नीचे से लेकर ऊपर तक सब भ्रष्टाचारी भरे हुए हैं।भगवंत मान के पुतले को आग लगाने के बाद पीटते भाजपा नेताभाजपा नेताओं ने कहा कि जालंधर के रामामंडी में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में हुई 35 लाख कैश की चोरी में से 30 लाख रुपए के गबन गबन हुआ है। जिसमें एक एएसआई और स्कूल के मालिक पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सत्ताधारी दल के विधायक का एक रिश्तेदार भी शामिल है जिसे बचाने के लिए विधायक पुलिस पर दबाब बना रहे हैं। इसे लेकर ही भाजपा ने आज मान सरकार का पुतला फूंका।श्री राम चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला लेकर प्रदर्शन करते भाजपा नेताजालंधर भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि कट्टर ईमानदार सरकार के विधायक अपने रिश्तेदारों को बचाने के लिए इस केस में फसे एएसआई को भी बचाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। सुशील शर्मा ने कहा कि इस केस में स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है कि आम आदमी पार्टी के विधायक चोर लुटेरों के राजनीतिक आका बन चुके हैं।आज आम आदमी पार्टी की सरकार में चोरों लुटेरों और अराजकता फैलाने वाले लोगों को पूर्ण रूप से राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है जिसकी आड़ में वह अपने काम बेखौफ होकर कर रहे हैं। भाजपा के प्रदर्शन में आज मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश प्रवक्ता, मोहिंदर भगत, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद उपस्थित हुए।इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस सारे मामले में विधायक का रिश्तेदार अहम भूमिका निभा रहा है। क्योंकि जिस एएसआई पर मामला दर्ज हुआ है उसने यह भी कहा कि अगर वह ना बचा तो सबके नाम उजागर कर देगा। जिसको लेकर विधायक का रिश्तेदार और विधायक इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं।आम आदमी पार्टी पर अपनी भड़ास निकालते भाजपा नेतापूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर तंज कसते हुए कहा कि हर बार इसी विधायक को जान से मारने की धमकियां मिलती हैं जिनपर खुद के ऊपर 9 मामले दर्ज हैं। पहले यह लोगों को धमकियां देता था और अब उसे धमकियां मिल रही है।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा ,जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया ,कोषाध्यक्ष राजेश कपूर ,कार्यालय सचिव गोपाल कृष्ण सोनी ,अजय चोपड़ा ,हनी कंबोज ,बृजेश शर्मा ,हैप्पी दीवान,रजत महेन्द्रू, अशोक सरीन, किशन लाल शर्मा,अश्वनी भंडारी,पंकज जुल्का, भक्त मोरवाल, अशोक चड्डा, सूबेदार सिंह यादव, सतनाम बिट्टा, प्रशांत गंभीर,बलजीत प्रिंस, सोनू हंस,रॉक्सी उप्पल, अश्वनी अटवाल, अशोक चड्ढा, कांत करीर, भगत मनोहर लाल, अजमेर सिंह बादल, हितेश स्याल, कुलवंत शर्मा, राजेश कुमार आरके, अनुज शारदा, शिव दर्शन अभी, नरेश वालिया, प्रशांत गंभीर, सोनू सहोता दीपाली बागड़िया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button