ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

जेपी सेतु के खंभे से टकराई सीएम नीतीश की नाव, बाल-बाल बचे

बिहार : सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी चूक हो गई। पटना में  मुख्यमंत्री छठ पूजा को लेकर घाटों का निरीक्षण करने स्टीमर से निकले थे। स्टीमर जेपी सेतु के पिलर से टकरा गया। हालांकि, इस हादसे में मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि नीतीश कुमार को हल्की चोट भी लगी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्टीमर पर मुख्यमंत्री खड़े होकर घाटों का निरीक्षण कर रहे थे कि तभी गंगा में भंवर आया और उस कारण से उनका स्टीमर डगमगा गया। इसके बाद स्टीमर जेपी सेतु के पिलर से टकरा गया। इसके बाद दूसरा स्टीमर लाया गया और फिर मुख्यमंत्री उससे वापस लौटे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री संजय झा, जल संसाधन विभाग के अफसर, जिला प्रशासन के अफसर और आपदा प्रबंधन विभाग के अफसर भी थे। पटना के घाटों पर छठ की क्या तैयारी की गई है, उसका निरीक्षण हर साल मुख्यमंत्री खुद से करते हैं। साथ ही वे जरूरी निर्देश भी देते हैं।
पटना में छठ में अर्घ्य देने के लिए गंगा किनारे लाखों की संख्या में लोग उमड़ते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो और छठ व्रतियों को घाट किनारे किसी तरह की कठिनाई न हो। इस पर सीएम नीतीश कुमार की खास नजर रहती है।

Related Articles

Back to top button