ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
महाराष्ट्र

फोन पर कहा- 10 लाख का लोन नहीं दिया तो ऑफिस को बम से उड़ा दूंगा

मुंबई: दिनेश 6 अक्टूबर को ही ​​​​​​​SBI के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल 3 साल का है। इससे  पहले रजनीश कुमार चेयरमैन थे।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा को जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि अगर उसका लोन मंजूर नहीं हुआ तो वह चेयरमैन को अगवा कर लेगा और उनकी हत्या कर देगा। कॉलर ने ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भी दे डाली।व्यक्ति ने यह धमकी बुधवार को दी थी। इसके लिए उसने मुंबई के नरीमन पॉइंट के कॉरपोरेट सेंटर स्थित SBI चेयरमैन के निजी सहायक के ऑफिस में कॉल किया। धमकी के अगले दिन फोन करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज की गई। जांच के बाद पुलिस ने यह पता लगाया है कि यह कॉल पश्चिम बंगाल से आई थी।फोन करने वाले ने अपना नाम भी बतायाबैंक ऑफिस के असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर अजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को FIR दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि फोन करने वाले ने अपना नाम मोहम्मद जिया उल अली बताया और कहा कि बैंक उसके 10 लाख रुपए के लोन को मंजूरी दे। ऐसा न होने पर SBI के चेयरमैन को किडनैप कर लेगा और मर्डर कर देगा।मुंबई पुलिस की टीम बंगाल रवानाइसके बाद अजय ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने फोन नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) हासिल कर लिया है। मुंबई पुलिस की एक टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button