ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किये

गाजियाबाद| दीपावली और छठ पूजा के दौरान प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया है। रेलवे ने दाम 30 अक्टूबर तक बढ़ाए हैं। साथ ही साथ त्योहार को लेकर सख्ती भी बरती जा रही है। इसलिए आरपीएफ की तरफ से विशेष जांच अभियान चलाया गया था। शनिवार से प्लेटफार्म पर आरपीएफ कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। चार प्लेटफार्म पर छह कांस्टेबल की जगह 12 तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा स्टेशन के बाहर मेटल डिटेक्टर पर भी निगरानी बरती जा रही है। गाजियाबाद से पूर्वाचल, पश्चिम बंगाल और बिहार की तरफ प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रेनों का परिचालन होता है। त्योहार आते ही यात्रियों की संख्या 10 गुना तक बढ़ जाती हैं। इसलिए गाजियाबाद से होकर जाने वाली 20 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसीलिए प्लेटफार्म पर लगातार बढ़ने वाली भीड़ को काबू में करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं, 10 का प्लेटफार्म टिकट अब 30 का मिलेगा। साथ ही, रेलवे की तरफ से चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। अगर किसी के पास प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिला तो उस पर फाइन भी लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button