ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

25 की शाम 4.45 बजे लगेगा सूर्यग्रहण, 1 घंटा 12 मिनट रहेगा

खरगोन: 25 अक्टूबर को अमावस्या पर पड़ रही बड़ी दीपावली की रात को चंद्रमा के तो दीदार नहीं होंगे लेकिन इस साल सूरज भी शाम को पूरा साथ नहीं देगा। दोपहर में पूरा दिखने वाला सूरज का गोला शाम होते-होते अर्द्धगोलाकार दिखने लगेगा। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि दीपावली पर सूर्य शाम से पहले मद्धम हो जाएगा, ताकि दीपावली पर प्रज्जवलित होने वाले दीप तमस (अंधेरे) का विनाश कर सके। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया यूरोप के अधिकांश भाग, उत्तरी अफ्रीका के साथ एशिया के पश्चिमी भागों में इसे आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। भारत में दिखने वाली इस घटना में शाम होने के पहले चंद्रमा, सूरज के आंशिक भाग को ढ़क लेगा। पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने से यहां आंशिक सूर्यग्रहण की घटना दिखाई देगी।सारिका ने बताया कि पृथ्वी के भू भाग पर भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 28 मिनट और 21 सेकंड पर यह ग्रहण आरंभ होगा। शाम 4 बजकर 30 मिनट और 16 सेकंड पर अधिकतम ग्रहण होगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट 11 सेकंड पर यह समाप्त होगा। लेकिन भारत में 4 बजे के बाद अलग-अलग भू भाग पर दिखना आरंभ होगा। चूंकि भारत में सूर्यास्त ग्रहण समाप्त होने के पहले ही हो चुका होगा इसलिए यहां ग्रहण सूर्यास्त तक ही दृश्य होगा। सारिका ने बताया कि आगामी 8 नवंबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। सूर्यग्रहण के दो सप्ताह बाद या पहले हमेशा चंद्रग्रहण होता ही है। यह कोई पहली बार होने वाली घटना नहीं है। इसलिए इसके दुष्प्रभावों की बातें ठीक नहीं है।

Related Articles

Back to top button