ब्रेकिंग
ग्वालियर के डबरा में स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर घायल; 50 बच्चे थे सवार मध्य प्रदेश में परिवहन का बदलेगा पूरा सिस्टम: अब AI बताएगा बस कहां चले, कब पहुंचे और कहां है देरी मुरैना में 5 पंचायत सचिव निलंबित, कई अन्य पर कार्रवाई मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार
मुख्य समाचार

ग्वालियर के डबरा में स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर घायल; 50 बच्चे थे सवार

ग्वालियर: जिले के डबरा में बुधवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने रास्ते में एक चलती स्कूल बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात के वक्त बस में लगभग 50 स्कूली छात्र सवार थे, जो सुरक्षित हैं। आरोपियों की ओर से चलाई गई गोली बस के शीशे को चीरती हुई ड्राइवर को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में भी सूझबूझ दिखाते हुए ड्राइवर ने बस को सुरक्षित रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और बच्चों की जान बच गई। घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। घायल ड्राइवर को डबरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कर दी है। शुरुआती रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button