ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज

मुरैना जिले के जौरा जनपद पंचायत कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) कुलदीप श्रीवास्तव ने तीन जनपद सदस्यों के खिलाफ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया। आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जनपद सदस्य मुवीन खान, सोनू निगम और ओमप्रकाश सिकरवार सीधे सीईओ के चैंबर में पहुंचे और किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। सीईओ का आरोप है कि बातचीत के दौरान तीनों सदस्यों ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए अभद्र व्यवहार किया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद अधिकारी ने जौरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है। जनपद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी के बीच टकराव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है, जो तय करेगी कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button