ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 21 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में विदेशी नागरिकों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उनकी सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:50 बजे होटल के रेस्टोरेंट में आग लगी, जिसने देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों के कमरों और बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से कूदते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने बचाव के प्रयास में नीचे गद्दे भी बिछाए। दमकल विभाग और बचाव दल ने करीब 40 लोगों को सुरक्षित निकाला, जबकि बेसमेंट से भी कई लोगों का रेस्क्यू किया गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर दिल्ली में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button