ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

तेज रफ्तार डंपर का कहर: सरायछोला में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई मजदूर घायल

मुरैना। जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरई के पास गिट्टी से भरे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई, जिससे उसमें सवार कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसकी मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सरायछोला थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बाधित हुए यातायात को सुचारू कराया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है कि यह हादसा डंपर चालक की लापरवाही से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण। फिलहाल, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button