ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

जौरा: भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

जौरा। क्षेत्र के सिकरौदा में भाजपा नेता रविन्द्र सिंह सिकरवार के आवास पर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में भाजपा नेता और उनके पुत्र जॉन्टी बाल-बाल बच गए। घटना के पीछे अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हमलावर डोंगरपुर गांव के निवासी हैं जो अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं। दो दिन पूर्व आबकारी विभाग ने डोंगरपुर में बड़ी कार्यवाही की थी। चूंकि जौरा क्षेत्र का शराब ठेका भाजपा नेता के रिश्तेदार के पास है, इसलिए आरोपी इस कार्यवाही के लिए रविन्द्र सिंह सिकरवार को जिम्मेदार मान रहे थे। शनिवार को सुलह के बहाने आए बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, हालांकि आरोपी फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button