ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सख्त निर्देश: उपार्जन केंद्रों पर किसानों को न हो कोई असुविधा

खरगोन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कतरगांव स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर और मंडी सचिव को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक केंद्र पर अनिवार्य रूप से 6 तौल कांटे लगाए जाएं ताकि तुलाई कार्य निरंतर चले और किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े। डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं खरीदी के नए मापदंड तत्काल प्रभावी किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की पुख्ता व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि "अन्नदाता को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" इसके साथ ही उन्होंने बारदाने, सिलाई मशीन और स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर ऑपरेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button