ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ग्वालियर जीआरपी की दबंगई: राजधानी के वेंडर्स को बेरहमी से पीटा, थाना प्रभारी पर अवैध वसूली का आरोप 6 निलंबित।

ग्वालियर। रेलवे सुरक्षा के दावों के बीच जीआरपी पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। राजधानी एक्सप्रेस में खाना सप्लाई कर लौट रहे दो वेंडर्स, अमित धाकरे और राघव सिंह को जीआरपी स्टाफ ने बर्बरतापूर्वक पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अमित का आरोप है कि वैध आईआरसीटीसी आईडी होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें रोका और विरोध करने पर बेरहमी दिखाई। गंभीर आरोप लगाते हुए वेंडर्स ने कहा कि थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर पिछले 15 दिनों से अवैध वसूली के लिए दबाव बना रही थीं, जिसे न मानने पर यह हमला हुआ। हालांकि, थाना प्रभारी ने पैसों के लेनदेन से इनकार किया है। मामला गरमाता देख जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा ने सख्त एक्शन लेते हुए 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना ने रेल पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button