मुख्य समाचार
मुरैना: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, दो वेटरों की मौत
मुरैना। मताबसैया के चंदूपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रॉकरी लेकर जा रही डीसीएम गाड़ी 11KV लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आने से आगरा निवासी वेटर विक्की जाटव और आलोक नाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य ने कूदकर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


