मुख्य समाचार
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने 3 लोगों को थार से रौंदा
शिवपुरी में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी ने सुबह जिम जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर विधायक प्रीतम लोधी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। लोधी ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषी चाहे उनका बेटा ही क्यों न हो, उस पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विधायक का यह संवेदनशील रुख क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


