मुख्य समाचार
इंदौर: ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार पर कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इंदौर: ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार पर दो पार्षदों पर FIR इंदौर। इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करने वाली कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना खान के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


