मुख्य समाचार
थाना सिविल लाइन : छौंदा टोल प्लाजा के पास तेज़ रफ़्तार वाहन चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत छौंदा टोल प्लाजा के पास एक सड़क दुर्घटना दर्ज की गई है। फरियादी राहुल प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी। इस हादसे में फरियादी स्वयं और शिवम घायल हो गए। पुलिस ने धारा 281, 125ए बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 156/26 कायम किया है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक ऋषिकेश द्वारा की जा रही है


