ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

झांसी: 5 दिन से लापता छात्रा का कुएं में मिला शव; आंखें फोड़ीं, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

झांसी (उल्दन): उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र से एक रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है। निमोनी गांव में पिछले पांच दिनों से लापता 17 वर्षीय छात्रा हर्षिता आर्य का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक पुराने कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की भयावह स्थिति को देखते हुए परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या का आरोप लगाया है। कोचिंग के लिए निकली थी हर्षिता मृतका हर्षिता मऊरानीपुर में कंप्यूटर कोचिंग की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह 2 अप्रैल को रोज की तरह घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने झाड़ियों से ढके एक अनुपयोगी कुएं में शव उतराता देखा, जिसकी पहचान हर्षिता के रूप में हुई। परिजनों के रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप शव बरामद होने के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतका के मामा प्रेमनारायण और चाची जमुना देवी ने घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं: बर्बरता: आरोप है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए छात्रा की आंखें फोड़ दी थीं। नृशंसता: शव अर्धनग्न अवस्था में था, गले में रस्सी का फंदा और मुंह में दुपट्टा ठूंसा हुआ मिला, जो किसी बड़ी साजिश और दरिंदगी की ओर इशारा करता है। आखिरी कॉल का सुराग: जानकारी के अनुसार, लापता होने वाले दिन सुबह 11:54 बजे हर्षिता की किसी युवक से बात हुई थी। पुलिस अब उस कॉल डिटेल (CDR) को खंगाल रही है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और शोक का माहौल है। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button