मुख्य समाचार
भिंड: थ्रेसर मशीन में फंसकर किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर
भिंड के ररी गांव में सरसों की थ्रेसिंग के दौरान एक हृदयविदारक हादसे में 48 वर्षीय किसान संतोष शर्मा की जान चली गई। खेत में काम करते समय फसल मशीन में अटक गई थी, जिसे पैर से ठीक करने के प्रयास में किसान का पैर मशीन में फंस गया और देखते ही देखते पूरा शरीर उसकी चपेट में आ गया। अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिहोना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


