ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

मुरैना जिला सीईओ ने 7 कर्मचारी को दिया कारण बताओ नोटिस

मुरैना - सीईओ जिला पंचायत ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण- 7 कर्मचारी मिले अनुपस्थित: कारण बताओ नोटिस- पुनरावत्ति होने पर आधे दिवस का वेतन कटेगा मुरैना - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने 10 नवम्बर को प्रातः 10ः10 बजे जिला पंचायत मुरैना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 कर्मचार अनुपस्थित पाये गये। उनको एक दिन का वेतन काटने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सीईओ जिला पंचायत ने प्रातः 10ः10 बजे जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। जिसमें कई कर्मचारी प्रातः 10 बजे उपस्थित नहीं हुए थे। जिनमें वाटरशेड के पीओ रविन्द्र अग्रवाल, फकीरा दौनेरिया, रामवली रावत, सहायक ग्रामोद्योग अधिकारी जगदीश यादव, प्रयोगशाला सहायक धर्मेन्द्र जादौन, जीआरएस सुनील गुर्जर और भृत्य शाकिर खान अनुपस्थित पाये। अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा पुनरावृत्ति पाये जाने पर ’’आधे दिन’’ का वेतन काटने और पुनः पुनरावत्ति पाये जाने पर एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button