ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ग्वालियर में महिला कर्मचारी के साथ ठेकेदार ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर में एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना कुम्हरपुरा स्थित अनंत हॉस्पिटल में हुई, जहां साफ-सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार अजय वाल्मीकि ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता, जो 27 अगस्त को हॉस्पिटल में काम करने गई थी, को आरोपी ने सफाई के बहाने तीसरी मंजिल पर भेजा। वहां सुनसान पाकर अजय वाल्मीकि ने महिला के साथ जबरदस्ती की। महिला द्वारा विरोध करने पर, आरोपी ने उसे धमकाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे और उसके पति को जान से मार देगा। घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने कुछ दिन तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन बाद में उसने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद, महिला और उसके पति ने थाटीपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजय वाल्मीकि के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button