ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया मृतकों के परिजनों को 4 -4 लाख व गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार की सहायता देने के निर्देश दिए

भोपाल 18 फरवरी 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में कुछ लोगों के असामयिक निधन का समाचार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि दुर्घटना में काल कवलित मृतकों के सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दुर्घटना में घायल नागरिकों के समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए भिंड जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि और गंभीर घायलों को एक एक लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अशोक मनवानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button