ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

मुरैना खेत पर बकरी चरा रही नाबालिग के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी बच्ची आईसीयू में भर्ती आरोपी गिरफ्तार।

मुरैना जिले के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम को हुई घटना के बाद, बच्ची नागरा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत गांव के बाहर एक खेत में बेहोश मिली, जहां वह अपने परिवार की बकरियां चराने गई थी पुलिस द्वारा पीड़िता की चोटों के बारे में विस्तार से बताए बिना कहा गया कि उसे जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार शाम करीब छह बजे दी गई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं और मंगलवार की सुबह पांच बजे आरोपी उदयवीर सिंह गुर्जर 38 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि खेत में बेहोश मिली पीड़िता के परिजन उसे पोरसा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस द्वारा कहा गया है कि पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस और प्रशासन उसके परिजनों के लगातार संपर्क में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button