ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में आर्मी की स्पेशल ट्रेन को डीरेल कर उड़ाने की साजिश पटरियों पर मिले डेटोनेटर।

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर एक ट्रेन को उड़ाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. यह ट्रेन सेना की स्पेशल ट्रेन थी जो जम्मू कश्मीर से कर्नाटक जा रही थी. घटना 18 सितंबर बुधवार की बताई जा रही है. बुरहानपुर के सागफाटा रेलवे स्टेशन के नजदीक से जब सेना की एक ट्रेन गुजर रही थी उसी दौरान एक धमाका हुआ और विस्फोटक की आवाज सुनकर ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोक दी और घटना की सूचना नजदीकी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद इस घटना की रिपोर्ट भुसावल जंक्शन पर दर्ज करवाई गई. डेटोनेटर से ट्रेन को डीरेल कर उड़ाने की थी साजिश! नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के सागफाटा में अज्ञात बदमाशों ने डेटोनेटर की मदद से ट्रेन उड़ाने की साजिश रची थी, लेकिन बदमाशों की यह साजिश नाकाम साबित हुई. डेटोनेटर पर से ट्रेन गुजरने के दौरान हुए धमाके से लोको पायलट सचेत हो गया और उन्होंने ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी थी. लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद मौके पर रेलवे अमले और पुलिस के पहुंचने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया. आर्मी की यह स्पेशल ट्रेन जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही थी. जांच में जुटी एनआईए समेत बड़ी ऐजेंसियां मामला भारतीय रेल के साथ-साथ भारतीय सेना की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. इसके चलते अब कई जांच ऐजेंसियां इसकी जांच मे जुट गई हैं. खंडवा रेलवे पुलिस के साथ ही रेलवे का सतर्कता विभाग और स्थानीय मप्र पुलिस एवं एटीएस सभी इस मामले की जांच में जुट गए हैं. एटीएस और एनआईए सहित रेलवे और पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की है. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को मौके से कुछ डेटोनेटर और विस्फोटकों के अवशेष मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है. मीडिया से अधिकारियों ने बनाई दूरी मामला सेना से जुड़ा होने के चलते अधिकारी मामले को लेकर गोपनीयता बरत रहे हैं. इस पूरे मामले में पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है और वे कुछ भी कहने से फिलहाल बच रहे हैं. रविवार को बड़ी संख्या में अधिकारी और सुरक्षा एजेंसी के आला अधिकारियों ने सागफाटा पहुंच कर जांच शुरू की. बता दें कि देश के दूसरे राज्यों से भी हाल ही में इस तरह ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश रचे जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button