ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ग्वालियर चिकित्सा अधिकारी दोनेरिया निलंबित शराब के नशे में अस्पताल पहुँचकर स्टाफ के साथ की थी अभद्रता ।

ग्वालियर 20 सितम्बर 2024/ शराब पीकर अस्पताल पहुँचना और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता करना चिकित्सा अधिकारी डॉ. निवेश दोनेरिया को भारी पड़ा है। संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने जिला चिकित्सालय श्योपुर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दोनेरिया को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कलेक्टर श्योपुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दोनेरिया गत 18 - 19 सितम्बर की मध्य रात्रि में शराब का सेवन कर जिला चिकित्सालय श्योपुर में पहुँचे और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, नर्सिंग ऑफीसर व वॉर्ड बॉय के साथ अभद्रता कर कार्य में बाधा उत्पन्न की। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन द्वारा समझाए जाने पर उनके साथ भी डॉ. दोनेरिया द्वारा अभद्रता की गई। डॉ. दोनेरिया के इस कृत्य से जिला चिकित्सालय श्योपुर में अप्रिय व अशोभनीय स्थितियाँ निर्मित हुईं और अस्पताल की छवि धूमिल हुई है। जिसे संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस कदाचरण पर डॉ. दोनेरिया को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में डॉ. दोनेरिया का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय श्योपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button