ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

विजयपुर जनपद सीईओ की गाड़ी ने भैंस में मारी टक्कर, भैंस की मौके पर मौत, सीईओ और ड्राइवर घटना स्थल से फरार ।

श्योपुर जिले की विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधूपुरा वरदुला गांव के बीच बुधवार को विजयपुर से बरा गांव जाते समय जनपद सीईओ की तेज रफ्तार गाड़ी ने एक भैंस में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है।हालांकि गाड़ी में सवार ड्राइवर और जनपद सीईओ ऑफिसर गुर्जर को मामूली चोट आई है।घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख जनपद सीईओ और ड्राइवर मौके से फरार हो गए, ड्राइवर तेजी और लापरबाही से कार को चलाकर लाया जिससे यह घटना घटित हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके से पहुंची है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जनपद सीईओ ऑफिसर गुर्जर का कहना है कि विजयपुर से बरा जाते समय एक भैंस गाड़ी से टकरा गई है। जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button