ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

कांवड़ लेने के लिए पति गया हरिद्वार, तो प्रेमी संग पत्नी हुई फरार… घर में रह गए ससुर अकेले।

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में एक महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। महिला का पति कांवड लेने हरिद्वार गया था। पत्नी के गायब होने की सूचना मिलते ही पति दिल्ली में अपनी कांवड एक दोस्त को देकर तुरंत घर लौटा। महिला अपने साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपये भी लेकर चली गई।दरअसल, रैणी कस्बे के एक गांव में रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। घर में विकलांग पिता, पत्नी और बेटा था। पिता ने मामले की सूचना बेटे को फोन पर दी। उस दौरान युवक अलवर लौट रहा था। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेवरात और कैश लेकर भागी पीड़ित ने बताया कि पत्नी घर से जेवरात और डेढ़ लाख रुपये लेकर गई है। युवक ने कांवड़ कार्यक्रम के लिए पैसे इकट्ठे किए थे। उसने पैसे अपनी पत्नी को सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। गांव में कांवड़ लेकर एक कार्यक्रम होना था, उसके लिए धनराशि एकत्रित की गई थी। इस मामले की जांच डिप्टी एसपी मनीष मीणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि औरत बालिग है और मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा, 'महिला पैसे और ज्वेलरी लेकर फरार हुई है। लोगों से पूछताछ कर महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button