ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

रोहित शर्मा-शुभमन गिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को धोया तो सोशल मीडिया पर उठी बारिश की मांग देखें फनी मीम्स

कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि शुरुआत में ही उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

रोहित शर्मा ने पहले ओवर में लगाया छक्का

पाकिस्तानी की ओर से पहला ओवर शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने किया। जिसकी शुरुआती 5 गेंदों पर स्कोर शून्य था, लेकिन आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। इसके बाद शुभमन गिल ने अपने हाथ खोले और तीसरे ओवर में तीन चौके जड़े। तीसरे ओवर में शाहीन ने 12 रन पिटवा दिए।

रोहित-शुभमन ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 49 गेंदों का सामना कर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली। रोहित शादाब खान (Shadab Khan) की गेंद पर फहीम अशरफ को कैच थमा बैठे। वहीं, शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। 52 गेंदों पर 58 रन बनाएं। अपनी पारी में गिल ने 10 चौके जड़े। शुभमन को शाहीन आफरीदी ने आगा सलमान के हाथों कैच कराया।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

भारतीय सलामी बल्लेबाजों की आक्रामक पारी देख सोशल मीडिया पर मीम्स का तूफान आ गया है। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानी फैंस सोच रहे हैं कि बारिश कहा हैं। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रोहित शर्मा ने छक्के के साथ निडरता वाली शुरुआत की।’

Related Articles

Back to top button