ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना शिकायत का समाधान ना करने पर पटवारी आर आई निलंबित।

मुरैना ग्राम पंचायत देवरी के समीप ग्राम आशाराम का पुरा के निवासियों ने सामूहिक रूप से आवेदन प्रस्तुत किया सर्वे क्रमांक 2505 में से होकर आम रास्ता था, उस पर वर्ष 2017-18 में मिट्टी, मुरम डालकर सड़क बना दी थी। किन्तु जगदीश, रामहेत, दिनेश, राजेन्द्र आदि ने आम रास्ते को बंद कर एक दूसरे रास्ते से निकलना बताया। जिसकी शिकायत पूर्व में जनसुनवाई में की थी। जिस पर आरआई राजकुमार और देवरी पटवारी मोहिनी शर्मा ने समस्या का समाधान नहीं किया। जिसको कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और जनसुनवाई के दौरान दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर को सामाजिक न्याय विभाग, सीमांकन, बटवारा, नक्शा, तरमीन, भूमि-विवाद, बीपीएल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, खाद, साफ-सफाई, अतिक्रमण जैसी समस्याओं के आवेदन दिए। जनसुनवाई में 12 आवेदन ऐसे आए जिनका निराकरण टीएल बैठक में संभव था। उन आवेदनों को निराकरण हेतु टीएल मार्क किया। कलेक्टर ने वीडियो कॉल से समस्त राजस्व अधिकारी, आरआई, पटवारियों को निर्देश दिए सरकार की प्राथमिकता वाला राजस्व महाअभियान 2.0 चल रहा है। अधिकारी इसे प्राथमिकता से लें, कोई भी राजस्व का प्रकरण लंबित न रहे, अन्यथा उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button