ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

चक्के में दबकर महिला की मौत, दूसरी गंभीर; किलकिलेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रही थीं वापस

जशपुर: सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर जमा लोग।जशपुर जिले के पत्थलगांव में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। किलकिलेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रही स्कूटी सवार दो महिलाओं को जनपद कार्यालय के सामने ट्रक ने रौंद दिया। दूसरी महिला की हालत गंभीर है। उसे पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाएं ग्राम पालीडीह की रहने वाली हैं, जो मितानिन का काम करती हैं। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुई।पत्थलगांव थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि मरने वाली महिला का नाम भूमिका सिदार (35 वर्ष) है। वहीं घायल महिला का नाम गीता यादव है। दोनों महिलाएं स्कूटी क्रमांक CG 13UD 7213 से किलकिला धाम दर्शन करने के लिए गई थीं। वहां से वे वापस पालीडीह अपने घर की ओर लौट रही थीं। यहां इंदिरा चौक से महज 100 मीटर की दूरी पर जनपद पंचायत के सामने ट्रक क्रमांक CG 14MH 9933 के पिछले हिस्से से उनकी स्कूटी टकरा गई। जिससे एक महिला ट्रक के चक्के में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।सड़क हादसे के बाद इलाके में जुटी भीड़।आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं दूसरी महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है। वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इधर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने एक घंटे के लिए वहां चक्काजाम कर दिया, जिसके कारण कई गाड़ियां फंस गईं।

Related Articles

Back to top button