ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कुंवारी लड़कियां ही बनती है शिष्या, लेनी पड़ती है खास दीक्षा, भोले बाबा पर चौंकाने वाला खुलासा।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ साकार विश्व हरि के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 123 लोगों की जान चली गई थी। एसडीएम समेत छह अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है और कई गिरफ्तारी हो चुकी हैं। रोज भोले बाबा पर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, आजतक चैनल ने बड़ा खुलासा किया है। चैनल ने महिलाओं से बातचीत की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भोले बाबा हमेशा कुंवारी लड़कियों से घिरे रहते थे। सत्संग के दौरान लड़कियों को आयोजन समिति लाल रंग की ड्रेस देती थी, जिसे पहनकर लड़कियां सत्संग में जाती थीं और मदहोश होकर डांस करती थीं। चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, भोले बाबा के सत्संग में जाने वाली एक महिला ने बताया कि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के आसपास रहने वाली कुंवारी लड़कियां उनको अपना पति मानती थीं। इसी तरह से उनके साथ रहती भी थीं। भोले बाबा के चश्मे में भगवान का स्वरूप लड़कियों को दिखाई देता था। सत्संग के दौरान ही भोले बाबा चश्मा पहनता था। सत्संग में जाने वाली महिला ने बताया कि भोले बाबा सत्संग के दौरान महिलाओं को देखकर मुस्कुराता था। दीक्षा लेने वाली महिलाएं उसके आसपास रहती थीं। महिलाएं जब सूरजपाल के आसपास रहती थीं, तब वह चश्मा पहनता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button