ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

मुरैना में एक शातिर सिपाही ने रची अपने ही अपहरण की साजिश…? पत्नी से मांगी 40 लाख की फिरौती।

मुरैना जिले के निरार थाने में तैनात कॉन्स्टेबल की फर्जी किडनैपिंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. फिरौती के लिए कॉन्स्टेबल की पत्नी के पास फोन आया और उससे 40 लाख रु की मांग की गई. कॉन्स्टेबल की पत्नी की शिकायत के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस को उसकी लोकेशन राजस्थान के करौली जिले में मिली, जिसके बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. कहा जा रहा है कि कॉन्स्टेबल ने खुद अपनी किडनैपिंग की कहानी रची थी. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर उसके साथी से भी पूछताछ की जा रही है. मुरैना जिले के निरार थाने में तैनात विजयपुर निवासी कॉन्स्टेबल शिवा शंकर सिंह रावत दो दिन की छुट्टी पर चल रहे थे. मंगलवार की दोपहर पत्नी से राजस्थान के हिंडौन जाने की बात कहकर घर से चले गए. बुधवार की सुबह उनकी पत्नी को एक फोन आया जिसमें कहा गया कि तुम्हारा पति हमारे कब्जे में है. फोन करने वाले ने कॉन्स्टेबल को छोड़ने के बदले 40 लाख की फिरौती मांगी. फिरौती मांगने वाले ने कॉन्स्टेबल की पत्नी से उसकी बात भी करवाई. कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी को बताया कि वह एक लड़की के साथ पकड़ा गया था इसलिए इन लोगों ने उसे कब्जे में ले लिया है. मुरैना पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार. कॉन्स्टेबल की पत्नी ने मामले की सूचना सबलगढ़ थाने में दी. थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस जांच में जुट गई. सबलगढ़ पुलिस ने हिंडौन पुलिस से संपर्क किया और मामले की जानकारी देते हुए कॉन्स्टेबल का पता लगाने में मदद मांगी. सबलगढ़ थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला अपनी टीम के साथ हिंडौन पहुंच गए और स्थानीय पुलिस के साथ कॉन्स्टेबल की तलाश में जुट गए. तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार की शाम 04:15 बजे कॉन्स्टेबल की लोकेशन राजस्थान के करौली जिले के परिता में एक मोबाइल टॉवर के पास ट्रेस हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कॉन्स्टेबल शिवा शंकर सिंह रावत और उसके दोस्त योगेन्द्र रावत को हिरासत में ले लिया. योगेन्द्र रावत सबलगढ़ से भाजपा विधायक सरला विजेन्द्र रावत की जेठानी का बेटा है. पुलिस दोनों को सबलगढ़ थाने लाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने किडनैपिंग को बताया झूठ मुरैना के एएसपी अरविंद ठाकुर ने फिरौती की बात को बेबुनियाद बताते हुए कहा, ''कॉन्स्टेबल दो दिन की छुट्टी पर चल रहे थे. उनकी पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की उनके पति कहीं चले गए हैं मिल नहीं रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करके कॉन्स्टेबल को राजस्थान के करौली जिले से खोज लिया है. मामला संदिग्ध लग रहा है लेकिन अपरहण और फिरौती की कहानी झूठी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button