मुख्य समाचार
विजयपुर के पार्वती बडौदा गांव में चारा काटते समय कुटी मशीन में महिला अंदर चली गई मशीन में चारा डालते समय साड़ी उलझने से हुआ हादसा हुई मौत।
( पंकज श्रीवास) विजयपुर* विजयपुर इलाके के गांव पार्वती बड़ौदा में शनिवार को मवेशियों के लिए ट्रेक्टर में लगी कुटी मशीन से चारा काट रही महिला कपड़े उलझ जाने की वजह से कुटी मशीन के अंदर चली गई, जब तक मौके पर मौजूद लोग ट्रेक्टर को बंद कर पाए तब तक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव को 108 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला विजयपुर थाने इलाके के पार्वती बड़ौदा गांव का है जहां रामनाथी जाटव नाम की महिला अपने परिवार के 3,4 सदस्यों के साथ कुटी मशीन से चारा काट रही थी, इसी दौरान मशीन में बाजरे की करब डालते समय उसकी साड़ी उलझ गई और वह मशीन के अंदर चली गई। इससे महिला की मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले की जांच शुरू कर दी है *इनका कहना है:-* ग्राम पार्वती बडौदाकलां में महिला ट्रेक्टर से कुटी काटने वाली मशीन से कुटी करवा रही थी। तभी कुटी काटने वाली मशीन में शरीर फस गया। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा तैयार कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौपा दिया है। मर्ग कायम कर विवेचना जारी है और ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। *राजेश तिवारी एसडीओपी विजयपुर* *इनका कहना है:-* ट्रेक्टर चालक ने जबदस्ती मशीन पर चडा दिया जिस कारण साडी का पल्लू मशीन में फस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। *सुघन लाल जाटव मृतका पति*



